फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर: जीरकपुर में गैस सिलेंडरों की किल्लत, एजेंसियों के बाहर खाली सिलेंडर लेकर पहुंच रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अब स्थानीय स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते टकराव की खबरों के बीच जीरकपुर में रसोई गैस सिलेंडरों की अचानक किल्लत पैदा हो गई है। हालात यह हैं कि गैस एजेंसियों के बाहर लोग खाली सिलेंडर लेकर पहुंच रहे हैं और सिलेंडर की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से घरेलू गैस सिलेंडरों की मांग अचानक बढ़ गई है। कई उपभोक्ताओं ने जरूरत से पहले ही सिलेंडर बुक करवा लिए हैं, जिससे एजेंसियों पर दबाव बढ़ गया है। पैनिक में की जा रही बुकिंग के कारण वास्तविक जरूरतमंद उपभोक्ताओं को भी गैस सिलेंडर समय पर नहीं मिल पा रहा है।

कई लोगों का कहना है कि उन्होंने गैस बुक करवाई, लेकिन सप्लाई में देरी हो रही है। इसके चलते कुछ लोग सीधे एजेंसियों के बाहर खाली सिलेंडर लेकर पहुंच रहे हैं और तुरंत सिलेंडर देने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की परेशानी भी बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि अगर जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो उनके कारोबार पर सीधा असर पड़ सकता है। कई छोटे ढाबा संचालक पहले ही सीमित स्टॉक में काम चला रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में रसोई गैस की समस्या और गहरा सकती है। वहीं लोग प्रशासन और गैस एजेंसियों से जल्द सप्लाई सुचारू कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि आम जनता और कारोबारियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन


इस संबंध में जब डीसी मोहाली आशिका जैन से गैस की स्थिति और कीमतों को लेकर जानकारी लेने के लिए फोन किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें