फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: बलटाना में अवैध तंबाकू की बिक्री का भंडाफोड़, बिल नहीं देने पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एसडीएम डेराबस्सी के आदेश पर वीरवार को यादव ट्रेडिंग कंपनी शॉप नंबर 1369-बी सैनी विहार फेज-3 बलटाना में छापा मारा गया। यह कार्रवाई नोडल अधिकारी डॉ. राजेश कुमार सीएचसी ढकोली, स्वास्थ्य सहायक हरविंदर सिंह, जीएसटी अधिकारी गुरजीत सिंह मोहाली, नगर परिषद जीरकपुर की टीम ने इंस्पेक्टर अशोक कुमार और रविंदर पाल की मौजूदगी में हुई।
विज्ञापन

जांच के दौरान दुकान से भारी मात्रा में तंबाकू और सिगरेट बरामद हुई। जीएसटी अधिकारी ने दुकान मालिक से बिल मांगे, लेकिन वह कोई दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके से तंबाकू उत्पाद जब्त किया गया। दुकान मालिक का एक हजार रुपये चालान भी किया गया। दुकानदार को 10 दिन का समय दिया गया है। बिल प्रस्तुत करने पर जब्त माल लौटाया जाएगा। डॉ. राजेश कुमार के अनुसार इतनी बड़ी मात्रा में अवैध तंबाकू उत्पाद मिलने पर दुकान को सील किया जाना चाहिए था, परंतु एसडीएम की गैर-मौजूदगी के कारण ऐसा नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें