खरड़। गांव चोल्टा खुर्द में स्थित कब्रिस्तान पर एक व्यक्ति की ओर से पुलिया लगाकर व रास्ता बनाकर किया गया अवैध कब्जा प्रशासन ने हटा दिया। तहसीलदार खरड़ जसविंदर सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव चोल्टा खुर्द में स्थित कब्रिस्तान को लेकर विवाद चल रहा था। इस संबंधी शिकायतकर्ता गांव की सरपंच व कब्जा करने वाली पार्टी के अलावा गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी को समन जारी करके मौके पर बुलाया था। उक्त व्यक्तियों की मौजूदगी में कब्रिस्तान से पुलियां हटा दी गई है। पंच बलकार खान ने कहा कि पुलिया को बेशक हटा दिया है। परंतु जिन लोगों ने कब्रिस्तान में उनके बुजुर्गों की बेअदबी की है। उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी देते कहा कि इस संबंधी उचित कार्रवाई करने के लिए वह 9 मार्च को डीसी दफ्तर मोहाली में धरना देेंगे।