नयागांव। पंजाब वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप में ब्लॉक माजरी पुलिस ने एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह निवासी चंदपुर राओ के रूप में हुई है।
यह मामला जिला मुस्लिम वेलफेयर कमेटी के महासचिव फकीर मोहम्मद के बयान पर दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। फकीर मोहम्मद ने शिकायत में कहा कि गांव चंदपुर राओ में लाला वाले पीर की मजार है। उसकी कुल जमीन एक बीघा सात बिस्वे है। यह जमीन पंजाब वकफ बोर्ड के नाम पर है। आरोपी सुखदेव सिंह ने इस जमीन पर कब्जा किया हुआ है। अब निशानदेही करने के बाद जांच पूरी होने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।