फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में अवैध खनन रोकने को हेल्पलाइन शुरू, शिकायत दें

Fri, 04 Mar 2016 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
मोबाइल कॉल, हेल्पलाइन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए मोहाली प्रशासन ने हेल्पलाइन शुरू कर दी है। इस पर 24 घंटे शिकायतें सुनी जाएंगी। इसके लिए लोगों को 0172-2225022 पर कॉल करनी होगी। वहीं, हेल्पलाइन  सेंटर डीसी दफ्तर में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


डीसी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अवैध खनन की शिकायतों का निपटारा पहल के आधार पर करने के लिए डिप्टी कमिश्नर जनरल  पूनमदीप कौर को नोडल अफसर नियुक्त किया गया है।

डीसी ने बताया कि हेल्पलाइन पर चौबीस घंटे मुलाजिम तैनात रहेगा। जो कि रजिस्टर पर शिकायतकर्ता का पता, टेलीफोन या मोबाइल नंबर, शिकायतों के विवरण, शिकायतों पर की गई कार्रवाई का ब्यौरा दर्ज करेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता अपनी शिकायतें ईमेल से भी भेज सकता है। इसके लिए लोगों को madcmohali113@gmail.com पर कॉल करनी होगी। उन्होंने बताया कि जिला उद्योग केंद्र के जनरल मैनेजर को किसी भी माध्यम से शिकायत भेजी जाती है। उस पर तुरंत कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें