फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पीएलपीए प्रतिबंधित भूमि पर जेसीबी से अवैध अतिक्रमण, वन विभाग ने पुलिस को दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। गांव टांडी स्थित ज्वाला माता मंदिर के पास पीएलपीए 1900 की धारा 4 के तहत प्रतिबंधित भूमि पर जेसीबी मशीन से अवैध अतिक्रमण और खुदाई का मामला सामने आया है। वन विभाग ने इस मामले में नयागांव थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बड़ी करोरां गांव के सरपंच की ओर से 8 जून की सुबह लगभग 9 बजे वन विभाग को सूचना मिली कि टांडी गांव के ज्वाला माता मंदिर के पास एक व्यक्ति जेसीबी मशीन से अवैध रूप से भूमि पर खुदाई कर सड़क बनाने का कार्य कर रहा है। सूचना मिलने पर वन विभाग के दैनिक वेतन कर्मी को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आरोपी पीएलपीए 1900 की धारा 4 के अंतर्गत आने वाली प्रतिबंधित भूमि पर अवैध रूप से खुदाई कर अतिक्रमण कर रहा था।
इस दौरान मौके की तस्वीरें भी मोबाइल से ली गईं। जब कर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोपी जेसीबी मशीन लेकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद वन विभाग ने पूरी घटना की रिपोर्ट तैयार कर नयागांव थाना पुलिस को सौंप दी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें