फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आइसर के वैज्ञानिक को पार्किंग विवाद में पड़ोसी ने पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-66 में बाइक खड़ी करने पर हुए विवाद में आइसर के वैज्ञानिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह सारी वारदात पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मृतक वैज्ञानिक अभिषेक (39 वर्ष) स्वर्णकार मूलरूप से झारखंड का रहने वाला था।
विज्ञापन

वैज्ञानिक अभिषेक स्वर्णकार अपने माता-पिता के साथ सेक्टर-66 के एक मकान में किराए पर रहते थे। मंगलवार शाम करीब साढ़े 8 बजे जब वह अपनी बाइक खड़ी कर रहे थे, तो पड़ोसी मोंटी के साथ पार्किंग को लेकर बहस हो गई। माता-पिता ने पुलिस को बताया कि इसके बाद मोंटी ने अभिषेक को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पड़ोसियों ने बताया कि अभिषेक की किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी और डायलिसिस भी चल रहा था। यह बात पूरे मोहल्ले को पता था। इसके बावजूद मोंटी ने अभिषेक को जमीन पर गिराकर पेट और छाती में मुक्के मारे। इस कारण अभिषेक बेसुध हो गया। आनन-फानन में मोंटी ही अभिषेक को कार से निजी अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल ले जाते हुए कार को मारी टक्कर
स्थानीय निवासी एक महिला ने बताया कि मंगलवार शाम को चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह घर से बाहर निकलीं। इस दौरान उन्होंने देखा कि अभिषेक बेसुध हालत में जमीन पर था और मोंटी उन्हें अपनी कार में बैठाने का प्रयास कर रहा है। हड़बड़ाहट में मोंटी कार को लेकर वहां से निकल गया। इसी दौरान उसने सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार को भी टक्कर मार दी। यह पूरा घटनाक्रम घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। उन्होंने बताया कि मोंटी भी पेशे से एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। मोंटी का परिवार इस घटनाक्रम पर कुछ भी नहीं बोल रहा है।
विज्ञापन

अमेरिका समेत कई देशों में कर चुके थे रिसर्च

आइसर से पता चला है कि अभिषेक का साइंस के प्रतिष्ठित जनरल साइंस में रिसर्च पेपर प्रकाशित हुआ था। वे अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों में रिसर्च कर चुके थे। कुछ समय पहले उनकी तबीयत खराब होने लगी थी, जिससे परिवार वाले उसकी सेहत को लेकर चिंतित रहते थे। इस वजह से वह विदेश से भारत आ गए थे। संस्थान का कहना है कि उन्होंने एक होनहार वैज्ञानिक खो दिया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
बहन ने दी थी किडनी
अभिषेक का स्वास्थ्य लगातार खराब रहने का कारण उनकी दोनों किडनी खराब होना था। इस पर उनकी बहन ने उन्हें किडनी दी थी। उनके परिवार में दो बहनें और माता-पिता हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है और वे अपने ससुराल रहती हैं। उनके पिता स्वर्णकार थे।
वर्जन
अभिषेक के पिता ने बुधवार को ही बयान दर्ज कराए हैं। उन्होंने बेरहमी से पीटने का आरोप लगाया है। शव का पोस्टमॉर्टम वीरवार को होगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

-गगनदीप सिंह, एसएचओ, फेज-11 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें