मोहाली। शहर की विभिन्न मार्केटों में रेहड़ी-फड़ी वालों की तरफ से किए जाने वाले अवैैध कब्जे आखिरी नगर निगम को याद आ गए। वीरवार को काफी समय बाद टाउन वेडिंग कमेटी की मीटिंग हुई। मीटिंग नगर निगम के कमिश्नर भूपिंदर सिंह की अगुवाई में हुई।
मीटिंग में सामने आया कि स्ट्रीट वेंडर्स का जो सर्वे हुआ था, उसमें से आधे लोग ही वेरिफिकेशन के लिए आए। वहीं, उनमें से आधे लोगों के एड्रेस चंडीगढ़ या दूसरी जगह के हैं। इस मौके फैसला लिया गया कि वेरिफिकेशन न करवाने वाले रेहड़ी-फड़ी वालों को नोटिस दिए जाए। साथ ही 10 अक्तूबर तक वेरिफिकेशन करके शिनाख्ती कार्ड जारी किए जाएं। वहीं जो वेरिफिकेशन नहीं करवाते है, उनके नाम कैंसिल किए जाएं।
इस मौके सभी सदस्यों ने सर्वे करने वाली संस्था के सीईओ प्रवीन कुमार को कहा कि जिन लोगों को शिनाख्ती कार्ड जारी किए जाने हैं, उनका पूरा रिकॉर्ड तैयार किया जाए। साथ ही उन्हें विभिन्न वर्गों में बांटा जाए ताकि उन्हें बनती जगह अलॉट की जा सके। बता दें कि 23 सितंबर को अमर उजाला ने टाउन वेडिंग कमेटी की मीटिंग न होने के मामले को प्रमुखता से उठाया था। साथ ही अवैध कब्जों के लिए निगम को जिम्मेदार ठहराया था।
मीटिंग दौरान सदस्यों ने लगातार बढ़ रहे अवैध कब्जों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस संबंधी कार्रवाई तेज करने व उसे दिन ढलने के बाद जारी रखने की मांग जारी की है। जिन व्यक्तियों के नाम सर्वे में नहीं हैं, उनके कब्जे तुरंट हटाने के लिए कहा गया। नगर निगम के कमिश्नर ने कहा कि इस संबंधी कार्रवाई तेज की जाए। इस मौके पर सहायक कमिश्नर कन्नू थिंद व अन्य अधिकारियों के अलावा आरपी शर्मा, अश्वनी संभालकी और अतुल शर्मा भी हाजिर थे।
993 में से केवल 421 स्ट्रीट वेंडर्स ने ही करवाई वेरिफिकेशन
जानकारी के मुताबिक टाउन वेंडिंग कमेटी की मीटिंग में गैर सरकारी मेंबरों ने इस बात पर गहरी चिंता जजाई कि शहर विभिन्न जगहों पर अवैध कब्जों की गिनती बढ़ी है। इस मौके कमेटी के मेंबर व निगम के एक पार्षद ने कहा कि बताया जाए कि सर्वे में फैसला होने के बाद आई कार्ड देने का जो फैसला हुआ था, उस दिशा में क्या कार्रवाई हुई। इसके जवाब में सर्वे करवाने वाली कंपनी हरियाणा नवयुव कला संगम के सीईओ प्रवीन कुमार ने बताया कि कुल 993 व्यक्तियों में से 421 लोगों ने वेरिफिकेशन करर्वाई थी। जबकि शेष रहते लोगों की तरफ से अपने दस्तावेज जमा नहीं करवाए गए। वहीं, जिन व्यक्तियों ने वेरिफिकेशन करवाई है, उनमें से 270 लोग ऐसे हैं जिनकी रिहायश मोहाली की जगह चंडीगढ़ या कहीं और है।
दो नई गाड़ी व पंद्रह मुलामिज मिलेंगे अतिक्रमण विंग
वहीं, इस मौके तय किया कि लगातार बढ़ रहे अवैध कब्जों पर नकेल कसने के लिए दो नई गाड़ियां खरीदी जाएंगी। साथ ही इस विंग को मजबूत बनाया जाएगा। विंग में पंद्रह नए मुलाजिम तैनात किए जाएंगे। वहीं, मीटिंग में अवैध कब्जे हटाने के काम को सही तरीके से पूरा करने के लिए एक्सईएन स्तर के तीन अधिकारियों को तैनात करने व निगम के इंस्पेक्टरों के नेतृत्व में कार्रवाई लगातार चलाने का फैसला लिया गया।