फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन में लावारिस पशुओं से निजात दिलाओं, वरना नगर काउंसिल में छोड़ेंगे पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लावारिस पशुओं और कुत्तों के खिलाफ अब विधानसभा हलका खरड़ में आम आदमी पार्टी भी संघर्ष की राह पर आ गई है। पार्टी ने खरड़ प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि लोगों को इस समस्या से 15 दिन में निजात दिलाई जाए, नहीं तो वे इलाके की सड़कों व गलियों में घुमने वाले लावारिस पशुओं को ट्रॉलियों में भरकर खरड़ प्रशासन व नगर काउंसिल दफ्तर के आगे छोड़ेंगे। इस दौरान किसी भी तरह का नुकसान होने पर प्रशासन खुद जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन

इस बारे हलका आर्ब्जवर सिमरन सहजपाल व सह-आब्जर्वर डॉ. गुरप्रीत कौर की अगुवाई में हुई इस बैठक में रणनीति बनी। इस फैसले की जानकारी पार्टी के सीनियर नेता नरिंदर सिंह शेरगिल ने मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां बिजली विभाग व निगम लोगों से आवारा पशुओं की समस्या के नाम पर काऊ टैक्स वसूल रहा है। दूसरी साइड लोगों के करोड़ों रुपये दबाकर बैठा हुआ है। बैठक में हरीश कौशल, महिला विंग की राज्य प्रधान राज लाली गिल, हरनेक सिंह, अमनदीप सिंह, पमरजीत सवरा, राम सरूप शर्मा, हकीम सिंह, मनजीत सिंह, जुझार सिंह, सतविंदर सिंह, अवार सिंह, सतनाम सिंह भी मीटिंग में मौजूद रहे। बैठक में महंगी बिजली के खिलाफ पार्टी की तरफ से गांव व मोहल्लों में पहुंचने की रणनीति बनाई ताकि लोगों की इस लूट के प्रति लोगों को रोका जा सके।
बता दें कि अमर उजाला भी लावारिस पशुओं व कुत्तों के मामले को लेकर काफी गंभीर है। इस मामले में अमर उजाला ने एक सीरीज भी चलाई थी। इसके बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया था। वहीं अब राजनीतिक पार्टियां भी इस मामले में आने लगी है। इससे उम्मीद बंधी है कि अब प्रशासन की आंख खुलेगी और जल्द ही लोगों को इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खरड़ से गुजरने वाले चंडीगढ़-खरड़ हाईवे और खरड़-बनूड़ हाईवे पर लावारिस पशुओं की समस्या सबसे ज्यादा है। आए दिन इनकी वजह से हादसे भी होते हैं। ऐसी ही स्थिति नवांशहर-बडाला रोड, सन्नी एनक्लेव, छज्जूमजारा स्थित अन्य कालोनियों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें