मोहाली। नगर निगम में आप यदि कोई काम करवाना चाहते हैं और आपने कोरोना टीकाकरण नहीं करवाया है तो आपके काम की फाइल को क्लीयर नहीं किया जाएगा। नगर निगम कमिश्नर डा. कमल कुमार गर्ग ने बताया कि इस संबंधी दिशा निर्देश दफ्तर में कार्यरत अधिकारियों पर भी लागू किए गए हैं, ताकि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके। निगम ऑफिस में रोज भारी संख्या में लोग अपने जरूरी कार्यों को लेकर आते हैं। दूसरी ओर, निगम ऑफिस में आने वाले लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा कोविड प्रोटोकॉल को लागू किया गया है, जिसके तहत अगर कोई व्यक्ति अपनी फाइल को क्लीयर करवाना चाहता है तो उसे कोरोना के दोनों टीके लगे होना जरूरी है। जबकि व्यक्ति को टीकाकरण का प्रमाणपत्र अपने साथ रखना होगा, जिसे देखने के बाद अधिकारी द्वारा फाइल पर आगामी कार्रवाई कर जाएगी। मंगलवार अपनी फाइल क्लीयर करवाने आने लोगों में से कुछ लोगों ने टीका नहीं लगवाया था तो उन्हें वापस भेज दिया गया।