फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में चोरी करने वाले की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। शहर के विश्वकर्मा मंदिर में चोरी करते नौजवान की पहचान होने के बावजूद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। शहर के कुछ गण्यमान्य उक्त चोर को बचाने में लगे हुए हैं जिससे शहरवासियों में रोष पाया जा रहा है।
विज्ञापन

रूपनगर मार्ग पर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में रविवार को दिन-दिहाडे़ मंदिर की गोलक तोड़कर चोरी करने वाले नौजवान की पहचान हो गई है। मंदिर के सीसीटीवी कैमरों में रिकार्ड हुई फुटेज में नौजवान का चेहरा और सारी हरकत साफ दिखाई दे रही है। मंदिर प्रबंधक कमेटी के अनुसार चोरी की इस घटना संबंधी स्वयं जांच-पड़ताल करने के बाद उन्होंने चोरी करने वाले नौजवान की पहचान कर ली।
इस संबंधी उन्होंने पुलिस को भी सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग दिखाकर चोर को काबू करने और कार्रवाई की मांग की थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी करने वाले नौजवान की पहचान चनालों निवासी के तौर पर हुई है। यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। शहर के कुछ पार्षद और नेता चोरी करने वाले नौजवान को बचाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

इस संबंधी जब स्थानीय सिटी थाना के एसएचओ कुलवंत सिंह से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि चोर की पहचान कर ली गई है। परंतु मंदिर की प्रबंधक कमेटी इस संबंधी कार्रवाई नहीं करवाना चाहती है। इस कारण अभी तक चोर के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि मंदिर में चोरी करने वाला नौजवान पहले भी चोरी की एक घटना में शामिल था।
मंदिर की प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन जसविन्द्र सिंह गोल्डी और प्रधान निर्मल सिंह कलसी ने चोर के खिलाफ कार्रवाई न करवाने से इनकार करते हुए कहा कि मंदिर की गोलक तोड़कर दिन-दिहाडे़ लगभग 25 हजार रुपये चुराए गए हैं। मंदिर में चोरी करने वाले को बख्शा नहीं जा सकता है। कमेटी चोरी के खिलाफ जरूर करवाएगी। धार्मिक अस्थानों में चोरी करने वालों का साथ देने और बचाने की कोशिश करने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें