फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शिक्षा महाकुंभ 2.0 की समीक्षा बैठक में रखे विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। डिपार्टमेंट ऑफ हॉलिस्टिक एजुकेशन (डीएचई) की अध्यक्षता में शिक्षा महाकुंभ 2.0 की समीक्षा एवं भविष्य की योजना पर केंद्रित बैठक का आयोजन किया गया। आयोजन सेक्टर-67 स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (नाईपर) में हुआ। इस बैठक में अलग अलग प्रांतों से 25 सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में सभी सदस्यों ने अनुभव साझा किए। सदस्यों ने शिक्षा महाकुंभ के पिछले संस्करणों की उपलब्धियों पर चर्चा की और इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक की मुख्य उपलब्धियों में शिक्षा महाकुंभ 2.0 के आयोजन के दौरान मिली चुनौतियों का विश्लेषण, कार्यक्रम के अगले संस्करण के लिए कार्य योजनाओं को अंतिम रूप देना, प्रतिभागियों के सुझावों के आधार पर नई योजनाओं को तैयार करना, विभिन्न स्तरों पर कार्य विभाजन और जिम्मेदारियों का निर्धारण एवं विद्या भारती की आगामी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें