फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसई का रिजल्ट घोषित, कोरोना के कारण नहीं दिखा खिलखिलाते चेहरों का हुजूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। कोरोना संकटकाल के बीच काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानि सीआईएससीआई ने शुक्रवार को आईसीएसई और आईसीएस की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए।
विज्ञापन

इन परीक्षाओं का परिणाम तो घोषित हो गया, लेकिन इस साल न तो स्कूल कैंपस में स्टूडेंट्स का हुजूम था और न ही हंसते खिलखिलाते चेहरे। स्टूडेंट्स ने वेबसाइट पर जाकर या फिर एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट देखा। वीआईपी सिटी के दो स्कूलों वाईपीएस और सेंट जेवियर में 10वीं का रिजल्ट सौ फिसदी रहा। वाईपीएस का 12वीं का रिजल्ट भी 100 फिसदी रहा।
कोरोना महामारी के चलते परीक्षाएं पूरी न हो पाने के कारण आईसीएसई ने इंटरनल असेसमेंट के आधार पर रिजल्ट तैयार किया। जिसके चलते मैरिट लिस्ट जारी नहीं की गई। वाईपीएस मोहाली के 116 स्टूडेंट 10वीं की परीक्षा में बैठे थे। सभी स्टूडेंट्स प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। 43 स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। जबकि 8 स्टूडेंट्स ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। उधर, सेंट जेवियर स्कूल से 10वीं की परीक्षा देने वाले सभी स्टूडेंट्स भी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। प्रिंसिपल जॉर्जिया रॉय ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट 100 फीसदी रहा। 10वीं की परीक्षा में वाईपीएस की आफरीन कौर 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वहीं 12वीं की परीक्षा में वाईपीएस के 72 स्टूडेंट्स बैठे थे। इन सभी ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। वाईपीएस के 34 स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए हैं, जबकि 18 स्टूडेंट्स ने 95 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किए। ह्यूमिनिटी स्ट्रीम की जसनूर कौर ने 98.5 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी स्ट्रीम में टॉप किया है। जबकि इसी स्ट्रीम में 98.25 प्रतिशत के साथ 3 स्टूडेंट्स ने दूसरे स्थान को साझा किया है। मेडिकल स्ट्रीम की पवित्र कौर सिद्घू और तनवीर सिंह मांगट ने 97.75 प्रतिशत अंक हासिल कर पहले स्थान को साझा किया।
नॉन मेडिकल में 94.5 प्रतिशत अंक हासिल कर जश्नजोत सिंह चाहल पहले स्थान पर रहे। वहीं कॉमर्स में सहजप्रीत कौर 96.25 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

10वीं के टॉपर्स
- आफरीन कौर - 97 प्रतिशत - वाईपीएस मोहाली
- दिव्यम गोयल - 96.6 प्रतिशत - वाईपीएस मोहाली
- जिवितेश सिंह बाठ - 96.2 प्रतिशत - वाईपीएस मोहाली
- शिविका कौशल - 96.2 प्रतिशत - वाईपीएस मोहाली
- श्रुति नौटियाल - 96.2 प्रतिशत - सेंट जेवियर मोहाली
--------------------------
बाक्स
12वीं के टॉपर्स
ह्यूमिनिटीज
- जसनूर कौर - 98.5 प्रतिशत - वाईपीएस मोहाली
- अभिनव प्रताप सिंह - 98.25 प्रतिशत - वाईपीएस मोहाली
- अगमनूर ढिल्लों - 98.25 प्रतिशत - वाईपीएस मोहाली
- दीप किरन ढींगरा - 98.25 प्रतिशत - वाईपीएस मोहाली
- गुनजीत सिंह भुल्लर - 98 प्रतिशत - वाईपीएस मोहाली
मेडिकल
- पवित कौर सिद्घू - 97.75 प्रतिशत - वाईपीएस मोहाली
- तनवीर सिंह मांगट - 97.75 प्रतिशत - वाईपीएस मोहाली
- हरसिमरत कौर बुट्टर - 94 प्रतिशत - वाईपीएस मोहाली
नॉन मेडिकल
- जश्नजोत सिंह चाहल - 94.5 प्रतिशत - वाईपीएस मोहाली
- सुखाली औलख - 91.25 प्रतिशत - वाईपीएस मोहाली
कॉमर्स
- सहजप्रीत कौर - 96.25 प्रतिशत - वाईपीएस मोहाली
- अवनीत कौर टाक - 94 प्रतिशत - वाईपीएस मोहाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें