फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी का सदस्य हूं... लेकिन कभी वित्तीय लाभ नहीं लिया : मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने शुक्रवार को स्थानक सरकार विभाग की ओर से उनको पार्षद के तौर पर सदस्यता रद्द करने संबंधी नोटिस का जवाब दाखिल कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मेयर की ओर से शुक्रवार को चंडीगढ़ सेक्टर-35 स्थित विभाग के मुख्य दफ्तर पर पहुंच कर पांच पन्नों का जवाब दाखिल किया है। जीती सिद्धू द्वारा विभाग को दिए गए जवाब में कहा गया है कि उनके खिलाफ शिकायत देने वालों ने आरोप राजनीति से प्रेरित होकर लगाए गए हैं। असलियत यह है कि नगर निगम द्वारा सभी काम मेरिट के आधार और पूरी पारदर्शिता तरीके से किए गए हैं और किसी के साथ पक्षपात नहीं हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मेयर की ओर से दिए गए जवाब में कहा गया है कि उन्होंने अमृतप्रीत सोसायटी जिसके मेयर खुद भी सदस्य हैं, से कभी कोई वित्तीय लाभ नहीं लिया है। इस सोसायटी को जो भी काम के टेंडर अलॉट किए गए हैं उनके लिए उन्होंने कभी कोई सिफारिश नहीं की। यह सभी काम पूरी प्रक्रिया के तहत ही किए गए हैं और राजनीति विरोधियों की ओर से उन पर पक्षपात संबंधी लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे हैं इसलिए इस नोटिस का रद्द किया जाए। मेयर जीती सिद्धू द्वारा दिए जाने वाले इस जवाब को लेकर नगर निगम की राजनीति गरमा गई है। मेयर के विरोधी गुट के पार्षद जिसमें कांग्रेस पार्टी के भी कई पार्षद शामिल हैं, की सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं।
हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए बढ़ाया था समय
बता दें कि मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की ओर से इस मामले में उनके खिलाफ राजनीति धक्केशाही का आरोप लगाते हुए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में पटीशन दाखिल कर दी गई थी। कोर्ट ने उनको कहा था कि वह पहले सरकार को जवाब दें और कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए 15 दिन का समय भी बढ़ा दिया था। इसके बाद मेयर की ओर से शुक्रवार को अपना जवाब दाखिल कर दिया गया है। विशेषज्ञों की मानें तो इसके बाद विभाग की ओर से एक बार मेयर को निजी सुनवाई का मौका दिया जाएगा और उसके बाद इस मामले में फैसला कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें