फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव नाभा में हाउसिंग प्रोजेक्ट के बाहर से आई-20 कार चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। गांव नाभा में गत शनिवार देर शाम हाउसिंग प्रोजेक्ट के बाहर सड़क पर खड़ी आई-20 कार चोरी हो गई है। इस चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जीरकपुर-पटियाला हाईवे से हाई ग्राउंड रोड पर स्थित हेजलवुड हाउसिंग प्रोजेक्ट की सेल्स गर्ल राधिका ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे उसने अपनी सफेद रंग की आई-20 कार गेट के सामने पार्क की थी। जब दोपहर बाद करीब 4 बजे देखा तो उसकी कार वहां से गायब थी। उसने बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे ऑफिस के कर्मचारी ने कार से उसका लंच बॉक्स निकाला था और उसके एक घंटे बाद एक क्लाइंट को गेट तक छोड़ने आई तो पार्किंग में कार सामने 6 से 7 लड़के खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसके बाद वह आफिस में चली गई। इसके बाद जब वह 4 बजे किसी काम से बाहर आई तो देखा कि कार पार्किंग से गायब थी। आसपास तलाश की नहीं कुछ पता नहीं चला।
एसएचओ गुरवंत सिंह ने बताया कि राधिका की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें