फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आरपीजी के हमलावरों को पनाह देने वाले पिंदू को दोबारा पांच दिन के रिमांड पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीजी के हमलावरों को पनाह देने वाले पिंदू को दोबारा पांच दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। शहर में पुलिस खुफिया मुख्यालय की इमारत पर आरपीजी हमले में इस्तेमाल हथियारों और हमलावरों को अपने घर में पनाह देने आरोपी गुरपिंदर उर्फ पिंदू का पुलिस को दोबारा पांच दिन का रिमांड मिला है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया था। अदालत में पुलिस ने सात दिन का रिमांड मांगा था।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मोहाली से गिरफ्तार आरोपी पिंदू का नाम इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ में सामने आया था। पुलिस काफी दिनों से इस आरोपी की तलाश में थी। पुलिस ने इसे पिछले शनिवार को अदालत में पेश कर दलील दी था कि इसके भी आगे कई साथी हैं। जिन्होंने इसकी मदद की थी। उनके बारे में पूछताछ करनी जरूरी है। पुलिस ने दलील दी कि वह पूछताछ में पिंदू सहयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
मई, 2022 में पंजाब पुलिस के मोहाली स्थित खुफिया मुख्यालय पर हुए रॉकेट प्रोपेलड ग्रेनेड (आरपीजी) हमले में अब तक पुलिस नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गुरपिंदर उर्फ पिंदू हमले में अहम भूमिका निभाने वाले आतंकी लखबीर सिंह लंडा का करीबी बताया जा रहा है। हमले से 15 दिन पहले आरपीजी और असाल्ट राइफल की खेप तरनतारन से अमृतसर लाई गई थी। उसे अमृतसर के अल्फा मॉल के नजदीक पिंदू के घर पर रखा था। इतना ही नहीं उसी रात हमले में शामिल दोनों शूटरों दीपक और एक नाबालिग युवक को भी घर में पनाह दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें