जीरकपुर। पिछले वर्ष विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में आई विसरा रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मृतका के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी नाथी राम ने बताया कि मृतका सरबजीत कौर का विवाह बलटाना निवासी संदीप महल से हुआ था और गत अक्तूबर में सरबजीत की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतका के पिता महल सिंह निवासी मानसा (पंजाब ) की शिकायत पर पोस्टमार्टम के बाद विसरा खरड़ की लैब में जांच के लिए भेजा था। लंबे समय बाद पुलिस को बरामद हुई विसरा रिपोर्ट में पति के खिलाफ सरबजीत कौर को मौत के घाट उतारने के सबूत बरामद हुए। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतका के पति संदीप के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।