फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। पांच जनवरी को मोरठीकरी में रहने वाली प्रियंका (24) की तरफ से किए गए आत्महत्या के मामले में अब नया मोड़ आया है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति पिंटू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

मृतका के पिता उपेंद्र महावत ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी प्रियंका और पिंटू ने घरवालों की मर्जी के बिना प्रेम विवाह किया था। उनका डेढ़ साल का बेटा भी है। शिकायत के अनुसार पिंटू अक्सर उसकी बेटी से मारपीट करता रहता था। इसके चलते प्रियंका मानसिक परेशानी का सामना कर रही थी। पिंटू की हरकतों से तंग आकर प्रियंका ने पांच जनवरी को कोई जहरीली चीज खाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलने के बाद उसे पहले पंचकूला के सरकारी अस्पताल और फिर जीएमसीएच-32 में दाखिल करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। जांच अधिकारी एएसआई गुरवरयाम सिंह ने कहा कि आरोपी पिंटू को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें