फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घरों में से गहने चोरी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लोगों के घरों में घुसकर सोने के गहने चोरी करने वाले पति-पत्नी को बलौंगी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 45 वर्षीय सुनील कुमार सिंगला व उसकी 42 वर्षीय पत्नी पूजा के रूप में हुई है। आरोपी लुधियाना के हैबोवाल के रहने वाले हैं। आरोपियों से कुल 144 ग्राम सोना, 20 हजार कैश व एक एक्टिवा बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ थाना बलौंगी में बीएनएस की धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

डीएसपी करण संधू ने बताया कि 29 अक्टूबर को मीनू वादवा निवासी सेक्टर -118 ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह जरूरी काम के लिए घर से बाहर गए थे, जब लौटे तो घर के ताले टूटे थे। घर का सामान बिखरा था। जांच की तो घर से 2 लाख कैश और सोने के गहने चोरी हो चुके थे। उन्होंने मामले में पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ थाना सदर खरड़ में चोरी के चार व सिटी खरड़ में एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें