फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पति पर दहेज, मारपीट और अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। एक महिला ने अपने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि पति उसे नशीली दवाएं देकर भी संबंध बनाता था। पुलिस ने शिकायत के बाद पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 498-ए के तहत मामला दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 31 जनवरी 2016 को नितिन के साथ हुई थी। शादी के करीब छह महीने बाद ही नितिन ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

वह दहेज को लेकर ताने देता और मारपीट करता था। महिला ने आरोप लगाया कि पति उस पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डालता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। शिकायत के अनुसार, पति उसे नशीली दवाएं और नींद की गोलियां भी देता था। इससे वह कई बार विरोध करने की स्थिति में नहीं रहती थी। महिला ने पति पर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। उसने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात भी कही है। जांच अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि जीरकपुर थाना पुलिस ने शिकायत की जांच की। इसके बाद पति नितिन के खिलाफ धारा 498-ए के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें