फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी के सैकड़ों लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार, 60 दिन तक रोजाना

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर के सैकड़ों लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हो गए हैं। यह सभी लोग लाखों रुपये खर्च करके रोजाना हजारों रुपये कमाने के झांसे में आकर ठगी के शिकार हुए हैं। इन लोगों को यह झांसा एक इंटरनेशनल कंपनी के कर्मचारियों ने दिया है। जिसमें कंपनी ने कहा कि प्रतिदिन उनके सामान खरीदने हैं और रोजाना कंपनी उनके खाते में पैसा जमा करेगी। कुछ समय तो पैसा आया और जैसे ही लोगों को भरोसा हो गया तो कंपनी ने महंगा सामान सेल किया और लोगों को कंपनी की वेबसाइट में वॉलेट पर पैसा भी दिखाया। फिर ऐसा हुआ नहीं, धीरे-धीरे लोगों को मालूम पड़ा कि कंपनी ने तो उनसे जबरदस्त ठगी कर डाली है।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ितों में डेराबस्सी निवासी अशोक कुमार, राज कुमार, विवेक कुमार, प्रमोद और कुलदीप ने बताया कि उनकी एक इंटरनेशनल कंपनी के कारोबार का पता चला। जिसमें कंपनी के विभिन्न सामान खरीदने पर कंपनी प्रतिदिन उनके खाते में पैसा जमा करेगी। शुरुआत में कंपनी सस्ता सामान बेचकर कम पैसे देने लगी। जब लोगों के खातों में पैसे आने लगे तो लोगों को कंपनी पर भरोसा होने लगा। फिर कंपनी ने महंगा सामान बेचना शुरू किया और उन्हें रोजाना हजारों रुपये अपने खाते में जमा करने का लालच दिया। खाते में पैसा जमा करने के नाम पर कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बनाए गए वॉलेट में दिखाना शुरू कर दिया और कुछ दिनों तक उनके खाते में पैसा आने की बात कहकर नेटवर्क समस्या बताकर प्रलोभन देकर सामान खरीदने के लिए कहकर ओर ठगी करते रहे।

ठगी के शिकार लोगों ने बताया कि उन्हें देखकर डेराबस्सी के सैकड़ों लोग उक्त कंपनी से जुड़ गए और अपना पैसा फंसा लिया।कुछ दिन पहले कंपनी ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप में एक संदेश पोस्ट किया था कि उनके पैसे उनके खाते में तभी आएंगे जब प्रत्येक व्यक्ति कंपनी के शेयर 2700 रुपये में खरीदेगा। इसके बाद जब उन्होंने कंपनी प्रबंधन से संपर्क करने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो सका और उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने इसकी शिकायत विजिलेंस के हेल्पलाइन नंबर पर भी की थी, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। बताया गया कि जब वह साइबर सेल में शिकायत करने गए तो उन्होंने यह कहकर वापस भेज दिया कि ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराओ।
विज्ञापन


कंपनी ने लोगों को ऐसे लूटा

पीड़ितों ने बताया कि कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक चॉकलेट सिरप बिक्री के लिए डाला था, जिसकी कीमत एक लाख 30 हजार रुपये थी और अपने से जुड़े लोगों के लिए इसकी कीमत 99 हजार 999 रुपये रखी थी। कंपनी ने इसे खरीदने वाले ग्राहक को 60 दिनों तक प्रतिदिन 8450 रुपये का भुगतान करने का आश्वासन दिया। यानी 99 हजार 999 रुपये निवेश कर 5 लाख 7000 रुपये लौटाने का लालच देकर ठग लिया गया। लालच में आकर लोगों ने ऐसे कई उत्पाद ऑनलाइन खरीदे और धोखाधड़ी का शिकार हो गए।

वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए किया संपर्क
ठगी का शिकार हुए लोगों ने बताया कि वेबसाइट से सामान खरीदने के बाद उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाता था, ग्रुप में कई लोग एडमिन होते थे, जो सारी जानकारी शेयर करते थे।ठगी के शिकार लोगों ने प्रशासन से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है जो लोगों को धोखा देकर फरार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें