फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह के नाम पर हुआ एचआर-2 रोड,सीएम भगवंत मान ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने न्यू चंडीगढ़ में 200 फुट चौड़ी एचआर-2 सड़क का नाम शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह के नाम पर रखा है। अब यह सड़क ''शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह मार्ग'' के नाम से जानी जाएगी। इसके साथ ही सेक्टर-5ए ब्लॉक के पार्क का नाम भी ''शहीद कर्नल मनप्रीत सिंह पार्क'' रखा गया है। यह पहल अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए कर्नल मनप्रीत सिंह की वीरता को सम्मान देने के लिए की गई है।
विज्ञापन

नामकरण समारोह में मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब अपने वीर जवानों के बलिदान को कभी भूलने नहीं देगा। उन्होंने बताया कि कर्नल मनप्रीत सिंह 13 सितंबर 2023 को अनंतनाग जिले में आतंकियों के खिलाफ अभियान में शहीद हुए थे। उन्हें मरणोपरांत 15 अगस्त 2024 को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। कर्नल मनप्रीत सिंह वर्ष 2005 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे और 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर थे। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब सरकार शहीद सशस्त्र बलों के परिवारों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।


शहीद का जीवन और सरकारी पहल

कर्नल मनप्रीत सिंह का जन्म वर्ष 1982 में गांव भरोजियां में हुआ था। उन्होंने मोहाली और चंडीगढ़ से शिक्षा प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने अग्निवीरों को सेवा अवधि के बाद पुलिस, बैंकों और वन विभाग में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार और विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन का भी जिक्र किया। इस अवसर पर कर्नल मनप्रीत सिंह के परिवार के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें