कुराली। माता नैना देवी के दर्शनों के लिए जाने वाली संगत के लिए लगाए जाने वाले लंगर के लिए शहर से राशन से भरे ट्रकों को रवाना किया गया। माता नैना देवी लंगर कमेटी कुराली की ओर से हर वर्ष लगाए जाने वाले वार्षिक लंगर की सेवा के लिए कई दर्जन सेवादार भी रवाना हुए। श्री नैना देवी लंगर कमेटी के प्रधान तरशेम चिगल, दर्शन गोयल, संजय गोयल, सोनू, अश्वनी गौड़, मनोज कुमार, प्रवीन कुमार आदि कमेटी सदस्य ने लंगर के समान का एक ट्रक श्री नैना देवी माता में लंगर लगाने के लिए रवाना किया। यह लंगर 29 जुलाई से शुरू होकर 6 अगस्त तक ज्योणा मौड़ की समाधि के पास लगातार चलता रहेगा। इसके उपरांत प्रार्थना करने के बाद श्री नैना देवी माता के जयकारों की गूंज के साथ ट्रक रवाना हुआ।