फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर-शिमला हाईवे पर होटल सील: पुलिस ने की रेड... अंदर थी छह युवतियां, होटल कंगन में क्या चल रहा था?

Tue, 06 Jan 2026 11:43 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (मोहाली)

सार

जीरकपुर-शिमला हाईवे पर चल रहे होटल कंगना को पुलिस ने सील कर दिया है। होटल के अंदर छह युवतियां मिली, जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू किया है। 
विज्ञापन
होटल में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देह व्यापार का भंडाफोड़ होने के बाद जीरकपुर-शिमला हाईवे पर चल रहे होटल कंगना को पुलिस ने सील कर दिया है। देर रात की कार्रवाई में पुलिस ने छह युवतियों को मुक्त कराया है। मामले में होटल के मैनेजर को हिरासत में लेकर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मैनेजर से पूछताछ के बाद मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। आरोप है कि होटल में युवतियों से जबरदस्ती देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में होटल संचालकों में दहशत है।

विज्ञापन


एएसपी गजलप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस को लगातार शिकायतें और इनपुट मिल रहीं थी कि होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रहीं हैं। सूचना पुख्ता होने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि जीरकपुर क्षेत्र में अब तक 12 से 15 स्पा सेंटरों और होटलों पर पुलिस छापा मार चुकी है। इन कार्रवाइयों के दौरान 50 से अधिक युवतियों को रेस्क्यू किया गया है। जिन स्पा सेंटरों और होटलों में अनैतिक गतिविधियां मिली उनको सील कर दिया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। एएसपी ने कहा कि समाज में अनैतिक धंधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अन्य आरोपियों और नेटवर्क से जुड़े लोगों की भी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें