फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अमेरिका-ईरान तनाव कम होने पर महंगाई में राहत की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने की खबरों के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में राहत की उम्मीद है। इसका सीधा असर पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों पर पड़ सकता है। शहर की महिलाओं ने सरकार से आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण सुनिश्चित करने की मांग की है। महिलाओं का कहना है कि यदि वैश्विक हालात सामान्य हो रहे हैं तो आम लोगों को भी इसका लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन




जब अंतरराष्ट्रीय हालात खराब होते हैं तो सबसे पहले पेट्रोल और गैस के दाम बढ़ने की बातें सामने आती हैं। ऐसे में अब जब तनाव कम हुआ है तो आम लोगों को राहत मिलनी चाहिए। - प्रीति, सेक्टर-66ए एरोसिटी



केवल पेट्रोल और डीजल ही नहीं, बल्कि सब्जियां, दालें और अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी कम होने चाहिए। क्योंकि सीमित बजट में पूरे परिवार की जरूरतें पूरी करनी होती हैं। - ममता शर्मा, न्यू सन्नी एनक्लेव
विज्ञापन




रसोई गैस की कीमतों में कमी आने से मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। पिछले कुछ वर्षों में घरेलू खर्च लगातार बढ़े हैं और अब लोगों को राहत की जरूरत है। - वनीता जोशी, फेज-5



सरकार को बाजार में जरूरी वस्तुओं की कीमतों की नियमित निगरानी करनी चाहिए ताकि अंतरराष्ट्रीय हालात का फायदा उठाकर अनावश्यक रूप से कीमतें न बढ़ाई जा सकें। -नीतू शर्मा, गुलमोहर कांप्लेक्स, सेक्टर 125
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें