नयागांव। न्यू चंडीगढ़ स्थित होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, पंजाब ने विश्वस्तरीय कैंसर उपचार की दिशा में एक और अहम कदम बढ़ाया है। पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के तहत अस्पताल को अत्याधुनिक सीटी स्कैन और बाई-प्लेन डीएसए मशीनें प्रदान की गई हैं, जिनका आज औपचारिक उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ. आशीष गुलिया ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। पावर ग्रिड के स्वतंत्र निदेशक शिव तपस्या पासवान, सजल झा और रोहित वसवानी भी विशेष रूप से मौजूद रहे।