जीरकपुर। अब आप कर्फ्यू में भी बर्गर और पिज्जा का घर बैठे आनंद ले सकेंगे। लेकिन इसके लिए आपको घर से बाहर पिज्जा या बर्गर के नामी आउटलेट्स पर जाने की इजाजत नहीं होगी। जबकि आप इसकी होम डिलीवरी के लिए ऑर्डर करके इसे अपने घर पर ही मंगवा सकेंगे।
जी हां, जीरकपुर प्रशासन अब इसको लेकर फैसला करने जा रहा है कि जीरकपुर के 5 नामी आउटलेट्स को खोल दिया जाए। इसमें मैक डोनाल्ड, बर्गर किंग, डोमिनोज पिज्जा, केएफसी और पिज्जा हट को शामिल किया गया है।
जीरकपुर में कर्फ्यू के दौरान पहले बेस्ट प्राइज, मैट्रो के बाद अब नामी फूड आउटलेट्स को खोलने के लिए प्लान तैयार किया गया है। हालांकि अभी इन आउटलेट में सामान की कमी के कारण इनकी सर्विस को चालू नहीं किया गया है।
वहीं दूसरी ओर प्रशासन की जोमैटो, स्वीगी, उबर ईट के साथ कई अन्य होम डिलीवरी वेंचर्स को भी मंजूरी देने की योजना है। इसके लिए प्रशासन के अधिकारियों की ओर से बातचीत की जा चुकी है।
कोट्स...
हमने मैक डोनाल्ड, केएफसी, बर्गर किंग, डोमिनोज पिज्जा और पिज्जा हट के आउटलेट्स को खोलने का फैसला किया है। जिसको लेकर आउटलेट्स के प्रबंधकों से बातचीत की जा चुकी है। जिन्होंने स्टाक की कमी का हवाला देकर सेवाएं तीन दिन में शुरू करने के लिए हामी भरी है। हमारी जोमैटो के साथ ही अन्य होम डिलीवरी देने वाली कंपनियों से बातचीत हो चुकी है। यह सेवाएं भी जल्द शुरू कर दी जाएंगी। -कुलदीप बावा, एसडीएम, सब-डिवीजन डेराबस्सी।