फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हाई वोल्टेज से लगी आग, स्कूल का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। ज्योली स्थित कल्पना पब्लिक स्कूल में बीती रात अचानक हाई वोल्टेज की वजह से मुख्य कार्यालय में आग लग गई। देर रात लगी इस आग में स्कूल का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। स्कूल के एमडी कुलदीप शर्मा ने बताया कि देर रात उन्हें स्थानीय लोगों के माध्यम से सूचना मिली कि स्कूल ऑफिस की तरफ से धुआं उठ रहा है। सूचना मिलते ही वे तत्काल स्कूल पहुंचे। मौके पर पहुंचकर उन्होंने स्कूल में लगे फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग पर नियंत्रण पाया। आग की चपेट में आने से दफ्तर में रखा महत्वपूर्ण फर्नीचर, पर्दे, दो पंखे, एसी स्टेबलाइज़र, अन्य बिजली उपकरण और कई जरूरी दस्तावेज पूरी तरह जलकर राख हो गए। कुलदीप शर्मा ने बताया कि मामले की लिखित शिकायत हंडेसरा बिजली विभाग में दे दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें