नयागांव। न्यू चंडीगढ़-होशियारपुर निवासी 62 वर्षीय सतनाम सिंह उर्फ बोला की कुराली सिसवां की तरफ से चंडीगढ़ जा रही एक तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इस कार में सवार लड़के और लड़कियां 20 से 22 साल की उम्र के बताए जा रहे हैं। सतनाम सिंह बोला सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार उनकी तरफ आई। हालांकि कार सवार के अनुसार उन्होंने हॉर्न भी बजाया लेकिन इतना समय नहीं मिला कि वह अपना बचाव कर पाते। सूचना मिलते ही मुल्लांपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अपनी छानबीन शुरू की। एसएचओ अमन तिरका ने बताया मृतक सतनाम सिंह के परिजनों ने एफिडेविट लिखकर दिया है कि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करनी है। शव 21 अगस्त को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दी जाएगी।