फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी हमले की आशंका, मोहाली एयरफोर्स स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ी

Sat, 25 Jun 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए जिले में स्थित एयरफोर्स स्टेशन मुल्लांपुर, दप्पड़ डिपो व डिफेंस के अन्य संस्थानों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को डीसी की अगुवाई में सेना के अधिकारियों, सिविल व पुलिस अधिकारियों की मीटिंग हुई।
विज्ञापन


यह मीटिंग फेज-1 स्थित जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स में हुई। इसमें अतिरिक्त कमिश्नर पूनमदीप कौर, एसडीएम मोहाली लखमीर सिंह, एसडीएम डेराबस्सी शिव कुमार और एसडीएम खरड़ अमनिंदर कौर मौजूद थीं। इस मौके पर डीसी डीएस मांगट ने संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा के प्रबंधों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को चौकसी बरतने के आदेश दिए।

उन्होंने डिफेंस संस्थानों के प्रमुखों को पुलिस व सिविल प्रशासन के साथ पूरी तरह तालमेल बनाए रखने को यकीनी बनाए रखने की हिदायत दी है। इस मौके पर दप्पड़ डिपो के प्रमुख की तरफ से वहां पर किए जा रहे अवैध निर्माण का मामला उठाया गया। उन्होंने इसे रोकने की मांग की। डीसी ने एसडीएम को तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


उन्होंने डिफेंस व पुलिस विभाग के अधिकारियों को उक्त संवेदनशील संस्थानों की विशेष औचक चेकिंग व पेट्रोलिंग करने के लिए कहा गया है। उन्होंने मुल्लांपुर एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों से कहा कि वह जिला पुलिस के साथ चंडीगढ़ की आर्म्ड फोर्स के साथ भी तालमेल रखें। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए नजदीकी गांवों के पंच और सरपंचों से संपर्क किया जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें