फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाके में हेरोइन बेचने वाला काबू, तीन दिन का मिला रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले के अलग-अलग हिस्सों में हेरोइन की सप्लाई करने वाले नशा तस्कर को फेज-8 पुलिस ने पकड़ा। उसके कब्जे से 16 ग्राम हेरोइन, एक कांटा और 15 लिफाफे बरामद हुए हैं। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान फिरोजपुर वासी गुरविंदर सिंह उर्फ सिलिंडर के रूप में हुई हैं। उसे अदालत ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा है। मामले की पुष्टि फेज-8 थाना प्रभारी राजेश अरोड़ा ने की। उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। इसे लेकर अन्य पुलिस थानों के साथ संपर्क साधा जा रहा है।
पुलिस को सूचना मिली कि कोई व्यक्ति क्षेत्र में नशा तस्करी की वारदात को अंजाम दे रहा है। इसके बाद पुलिस ने 28 जुलाई को सेक्टर-69 स्थित पानी वाली टंकी के पास नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस नाके को देख पैदल आ रहा आरोपी गुरविंदर रुक गया और उसने जेब में रखे लिफाफे दूसरी ओर फेंक दिए।
विज्ञापन

पुलिस ने शक पर गुरविंदर का पीछा करते हुए पकड़कर हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को हेरोइन, कम्पयूटरीकृत कांटा और पारदर्शी लिफाफे मिले। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि हेरोइन की खेप सेवा सिंह से लेकर आता है और इसे खरड़, सोहाना और मोहाली के अलग-अलग हिस्सों में जाकर सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें