फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गांव कुंबड़ा में भारी बिजली बिलों ने छेड़ी सियासी बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाब में मुफ्त बिजली को लेकर सरकार के दावों के बीच गांव कुंबड़ा में 12 हजार से 50 हजार रुपये तक के बिजली बिल सामने आने के बाद सियासी बहस शुरू हो गई है। पूर्व मेयर अमरजीत सिंह उर्फ जीती सिद्धू ने बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस कर कुछ गरीब परिवारों के बिजली बिल सार्वजनिक किए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों में विधवा महिलाएं भी शामिल हैं। एक महिला ने बैंक से 50 हजार रुपये कर्ज लेकर पीएसपीसीएल के बकाया बिल की 18-18 हजार रुपये की दो किश्तें जमा कराईं, फिर भी करीब 16 हजार रुपये बकाया बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

छोटे घर, सीमित खपत, फिर हजारों का बिल
जीती सिद्धू ने दावा किया कि कई छोटे घरों में सीमित बिजली खपत के बावजूद हजारों रुपये के बिल भेजे गए। उन्होंने सरकार से मामलों की जांच और प्रभावित परिवारों को राहत देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर ऐसे बिलों की जांच करवाई जाएगी और काटे गए मीटर दोबारा लगवाने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान बलविंदर सिंह कुंबड़ा सहित करीब 8-10 परिवारों की महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें