फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग से लालड़ू में भारी जाम, राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। पंजाब से दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों को शंभू बॉर्डर पर रोकने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा की गई बैरिकेडिंग का असर आसपास के इलाकों में साफ दिखा। हरियाणा प्रशासन ने पटियाला और लुधियाना की ओर जाने वाले वाहनों को अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे की ओर मोड़ दिया। इसके चलते लालड़ू में दिनभर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही।
विज्ञापन




चंडीगढ़ की ओर जाने वाले वाहनों की संख्या अचानक बढ़ने से सुबह से शाम करीब पांच बजे तक ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। लालड़ू के आईटीआई चौक और लैहली चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। ट्रैफिक की रफ्तार बेहद धीमी रही और कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। जाम के कारण एंबुलेंस को भी निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और स्थानीय निवासी भी घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों में नाराजगी देखी गई।



ट्रैफिक प्रबंधन के प्रयास

लैहली ट्रैफिक पुलिस पूरे दिन मौके पर तैनात रहकर स्थिति संभालने में जुटी रही। लालड़ू ट्रैफिक इंचार्ज सहायक उपनिरीक्षक शाम सिंह ने बताया कि किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए शंभू बैरियर पर बैरिकेडिंग की गई थी। इसी कारण ट्रैफिक को अंबाला-चंडीगढ़ की ओर मोड़ा गया, जिससे वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों को रोककर छोटे वाहनों को लैहली टी-पॉइंट से बनूड़ लिंक रोड के जरिये निकाला गया। यह कदम जाम की स्थिति को कम करने के लिए उठाया गया था। शाम करीब पांच बजे चंडीगढ़ जाने वाला ट्रैफिक धीरे-धीरे सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें