फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरी अवाज सुनो : फेज-7 में फुटपाथ धंसा, राहगीरों को चलने में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-7 में फुटपाथ धंसा, राहगीरों को चलने में हो रही परेशानी मोहाली। मैं फेज-7 का रहने वाला हूं। यहां पर बारिश के बाद फुटपाथ धंसने के कारण चलना मुश्किल हो रहा है। फेज-7 में कई जगह फुटपाथ की सतह कई जगह से नीचे धंस गई है और कुछ हिस्सों में टूट-फूट भी हो गई है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को संभलकर गुजरना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं को हो रही है। फुटपाथ का निर्माण राहगीरों की सुविधा के लिए किया गया था, लेकिन रखरखाव के अभाव में इसकी स्थिति लगातार खराब हो गई है।
विज्ञापन

फुटपाथ का हिस्सा धंसने से ऊबड़-खाबड़ हो गया है। इससे पैदल चलते समय लोगों के पैर फिसलने और चोट लगने का खतरा बना हुआ है। बाजार और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पैदल आवाजाही करते हैं। ऐसे में फुटपाथ की खराब स्थिति के कारण मुझे सड़क के किनारे से चलना पड़ता है। इससे वाहनों के बीच दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। मेरी मांग है कि इसे जल्द ही नगर निगम की ओर से ठीक कराया जाए। - सुदेश सिंह निवासी फेज-7
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें