फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्दी बेबी शो में सांची और अंशिका जीतीं

Mon, 25 Apr 2016 10:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
छात्रा सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 ढकोली स्थित एमएस एनक्लेव में बल्ज हेल्थ केयर ने रविवार को हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के करीब 50 बच्चों ने भाग लिया। बल्ज हेल्थ केयर की इंचार्ज डॉ. अंश बंसल ने बताया कि हेल्दी बेबी शो के दौरान बच्चों के 2 ग्रुप बनाए गए। पहले ग्रुप में 2 से 3 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया और दूसरे ग्रुप में 3 से 5 वर्ष तक के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम दौरान बच्चों की सेहत जांच, दांतों की जांच, आंखों की जांच के अलावा बच्चों का वजन व उनकी हाईट की भी जांच की गई। उन्होंने बताया कि इस मुकाबले के दौरान 2 से 3 वर्ष के बच्चों में अंशिका नेगी ने पहला, विहान ने दूसरा और समर्थ ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि दूसरे ग्रुप से सांची ने पहला, गिरीक ने दूसरा और अनवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। रजिंदरा मेडिकल कॉलेज पटियाला के पूर्व प्रो. मनजीत सिंह बल ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर इंदरजीत कौर बल, डॉ. छवि जिंदल, प्रीति  वर्मा, निधि शर्मा और पार्षद एकता नागपाल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें