फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारी खुद ही भूले कोरोना गाइडलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल के जच्चा-बच्चा केंद्र में कोरोना गाइडलाइन खतरे में पड़ रही है। इससे महामारी का कहर एक बार फिर बढ़ सकता है। यहां आए मरीजों के कार्ड बनाने में काफी ज्यादा समय लगता है। इस कारण यहां लाइनों में खड़े मरीजों की भीड़ लग जाती है। इस दौरान यहां पर लोग एक-दूसरे से आगे आने के चक्कर में सामाजिक दूरी ही भूल जाते हैं और बहुत से लोग तो मास्क सही तरीके से नहीं लगाते। इस तरह यहां पर कोरोना गाइडलाइन की सरेआम उल्लंघना हो रही है। अपनी पत्नी को लेकर जच्चा बच्चा केंद्र में पहुंचे दलीप कुमार ने बताया कि जच्चा बच्चा केंद्र में स्वास्थ्य कर्मचारी सरेआम बिना मास्क के ड्यूटी दे रहे हैं। इस बारे में जब स्टाफ नर्स से पूछा गया कि आपने मास्क क्यों नहीं लगाया है तो उन्होंने सवाल का जवाब देना उचित नहीं समझा। लैब में बैठे कर्मचारी भी बिना मास्क के बैठे थे, इनकी बिना मास्क के बाकायदा वीडियो भी बनाई गई है। अगर सिविल अस्पताल ही इस तरीके से लापरवाही करेगा तो आम लोगों से क्या उम्मीद रखी जाएगी। दलीप ने बताया कि यही नहीं कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी आ रही है। एक तरफ सरकार कोविड की रोकथाम के लिए दिन रात एक कर रही है और दूसरी तरफ मोहाली के सिविल अस्पताल में बैठेेे कर्मचारी ही कोविड नियमों की धज्जी उड़ा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि अस्पताल के अंदर कर्मचारियों को कोविड नियमों का पालन करना यकीनी बनाया जाए। इस संबंधी संपर्क करने पर सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर ने बताया कि वह इस मामले में एसएमओ से रिपोर्ट मांगेेंगी और अगर इस तरह लापरवाही की जा रही है तो बनती कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें