डेराबस्सी। कोविड -19 टीके की दूसरी खुराक लेने के बावजूद सेहत विभाग के कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शक्ति नगर निवासी 50 वर्षीय अनिल गुरु लालड़ू में सेहत विभाग में हेल्थ इंस्पेक्टर है। अनिल ने बताया कि करीब 1 महीने पहले उसने कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी और चार दिन पहले दूसरी खुराक ली है। टीका लगने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर उसने दो दिन पहले अपना और 65 वर्षीय माता का कोरोना टेस्ट करवाया। बीती रात दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सेहत विभाग ने दोनों को क्वारंटीन कर दिया है। वहीं, सिविल अस्पताल की डॉक्टर संगीता जैन ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।