फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री ने सुनीं मरीजों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा शुक्रवार को दोपहर के समय फेज-6 स्थित जिला सिविल अस्पताल में पहुंचे। यहां पर उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। वहीं इलाज के लिए आने वाले मरीजों और स्टाफ के बारे में भी जानकारी ली। वह इमरजेंसी और जच्चा-बच्चा वार्ड में भी गए और यहां पर भी मरीजों की समस्याएं सुनकर हल करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने स्टाफ को हिदायत दी कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की पर्ची बनाने के बजाय इलाज तुरंत शुरू किया जाए। जब इमरजेंसी में मरीज आता है तो कागजी कार्रवाई बाद में पूरी की जाए और इससे पहले मरीज का इलाज शुरू कर देना चाहिए। क्योंकि उनका पहला काम मरीज की जान बचाना है। उन्होंने स्टाफ को मरीजों के लिए बाहर से दवाई न लिखने को कहा। वहीं वार्ड, शौचालय और आंगन में में साफ-सफाई की ओर अधिक ध्यान देने को कहा। उन्होेंने स्टाफ को मरीजों से सही व्यवहार करने की अपील की। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. आदर्शपाल कौर, सीएमओ डॉ. एचएस चीमा, डॉ. विजय भगत, डॉ. परमिंदर सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें