फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली पहुंचे सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, कहा- कोरोना की रफ्तार तेज, पर हालात नियंत्रित

विज्ञापन
प्रबंधों का जायजा लेते सेहतमंत्री बलबीर सिंह सिद्धू। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
कुराली। पंजाब के सेहत और परिवार भलाई मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार कोरोना से निपटने के लिए काम रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण का जायजा लेने दिल्ली से आई टीम के साथ पहुंचे बलबीर सिद्धू ने कहा कि भले ही कोरोना पंजाब में तेजी से फैल रहा है, लेकिन हालात नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र में हो रहे टीकाकरण पर संतुष्टि जताते हुए सेहतमंत्री ने कहा कि महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी हालात पर नजर रखे हुए हैं। अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना के बचाव के लिए टीकाकरण मुहिम चलाई जा रही है। राज्य भर में टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास चल रहे हैं।
सेहतमंत्री सिद्धू के साथ दिल्ली से आई टीम में शामिल डॉ. नवीन दत्त, डॉ. हनी और डॉ. हरमन ने कहा कि टीका लगवाने के साथ-साथ लोगों को सतर्क रहने की भी जरूरत है। जागरूकता का अभाव और लापरवाही के कारण बीमारी भयानक रूप धारण कर लेती है। बलबीर सिद्धू ने सामुदायिक स्वास्थ्य में टीकाकरण प्रबंधों का जायजा लिया और एसएमओ वरिंदर कौर रंधावा व अन्य स्टाफ को जिम्मेदारी से काम करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मार्केट कमेटी खरड़ के चेयरमैन हरकेश चंद शर्मा समेत कई गण्यमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें