मोहाली। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत बलौंगी में हेल्थ कार्ड बनाने के लिए कैंप की शुरुआत की गई। कैंप का नेतृत्व आम आदमी पार्टी पंजाब के जनरल सेक्रेटरी और पंजाब जल सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सन्नी सिंह आहलूवालिया ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी सरबजीत सिंह रॉकी, सरपंच मक्खन सिंह, रीटा शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। डॉ. सन्नी सिंह आहलूवालिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार लोगों को बेहतर और भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है।