पंचकूला l आयुष विभाग की ओर से सिविल अस्पताल के आयुष विंग में निशुल्क विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 167 से अधिक लोगों ने विभिन्न प्रकार कि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस शिविर में हड्डियों की जांच की विशेष सुविधा प्रदान की गई जिससे अनेक मरीजों को अपनी हड्डियों की स्थिति का मूल्यांकन करने का अवसर मिला। स्वास्थ्य शिविर मुख्य अतिथि डॉ. दिलीप मिश्रा, जिला आयुष अधिकारी की देखरेख में लगाया गया। इस दौरान डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. यामिनी गुप्ता और डॉ. अंजू गुप्ता मौजूद रहीं। उन्होंने मरीजों की जांच करते हुए परामर्श दिया। मुख्य अतिथि डॉ. दिलीप मिश्रा ने कहा कि आयुष पद्धतियां न केवल रोगों के उपचार में सहायक हैं, बल्कि इनके माध्यम से हम स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में भी बेहतर कार्य कर सकते हैं।