मोहाली। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत गुरुद्वारा सिंह सभा सेक्टर-70 चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। हेल्पएज वेलफेयर सोसायटी के प्रधान गुरदेव सिंह चौहान ने बताया कि शिविर के दौरान मरीजों के मुफ्त एक्स-रे सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की गईं। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य टीबी रोग की समय पर पहचान सुनिश्चित करना और लोगों को इस बीमारी के प्रति जागरूक बनाना है।
इस मौके पर डॉ. भूपिंदर सिंह, डॉ. बलविंदर सिंह, डॉ. भूपिंदर सिंह, दमनदीप सिंह, राजविंदर कौर, साधना मित्तल और दिपेश शर्मा सहित चिकित्सा टीम के सदस्यों ने मरीजों की जांच की और आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श दिया। शिविर में जेपी सिंह, सोनिया, डॉ. इंदरदीप कौर तुली भी मौजूद रही।