फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: एक सप्ताह से अंधेरे में गुजार रहे हैं जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एरोसिटी में पिछले एक सप्ताह से एक दर्जन फ्लैटों में बिजली गुल है। न इनवर्टर चल रहा है और न ही बिजली आ रही है। ऐसे में यह बेचारे अंधेरे में जिंदगी बिता रहे हैं। बिजली जाने की मुख्य वजह यहां अंडर ग्राउंड की गई बिजली की तारें हैं, जिनसे बिजली की सप्लाई की समस्या के साथ ही जान जाने का खतरा भी बना रहता है।
विज्ञापन

सेक्टर-82 में स्थित एरोसिटी के ब्लॉक एच रेजिडेंट्स गुरप्रीत सिंह ने पीएसपीसीएल को दिए गए पत्र में बताया कि फ्लैट नंबर 7462 से लेकर 7474 तक 22 अगस्त से बिजली की सप्लाई नहीं मिल रही है। इस वजह से पानी भी घरों में नहीं आ रहा है। इसके अलावा गमाडा ने जो जनरेटर रखें हैं। बिजली जाने के बाद वह भी नहीं चलाए जाते हैं। वहीं, रेजिडेंट्स का कहना है कि बिजली की व्यवस्था यहां सही नहीं की जा रही है इस वजह से काफी परेशानी हो रही है। ब्लॉक की सड़कों पर खुले पड़े जोड़ों के साथ टूटी हुई बिजली की तारें एक संभावित खतरा बनी हुई हैं। इस वजह से बारिश के समय पूरे ब्लॉक में करंट दौड़ने का खतरा भी बना रहता है। बिजली की केबल बदलने की भी कवायद बिजली विभाग की ओर से नहीं की जा रही है।
इस ब्लॉक में तीन फेज के बजाए एक फेज से ही बिजली की सप्लाई की जा रही है और रेजिडेंट्स से बिल तीन फेज का लिया जाता है। बिजली विभाग की लापरवाहियों और मनमानी की वजह से रेजिडेंट्स को बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


कोट्स

एक सप्ताह से नहीं बिजली

पिछले एक सप्ताह से बिजली के बिना जिंदगी काट रहे हैं और बिजली का वोल्टेज भी बहुत कम है। इस वजह से पानी के पंप भी बंद पड़े हैं और इनवर्टर भी चार्ज नहीं हैं। कई शिकायतें की गई हैं, लेकिन समस्या को ठीक किए नहीं किया गया है। हमने मदद के लिए स्थानीय पीएसपीसीएल अधिकारियों से भी संपर्क किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। - गुरप्रीत सिंह, मकान नंबर 4763, ब्लॉक एच, एरोसिटी।

बिल तीन फेज का सप्लाई एक फेज की

यहां सभी घरों में तीन फेज के मीटर लगे हुए हैं और बिजली एक फेज से सप्लाई की जा रही है। लेकिन बिल तीन का भुगतान करते हैं। इसके अलावा वितरण बॉक्स पर एमसीबी, जिसका मासिक किराया लिया जा रहा है। - प्रेम आहुजा, मकान नंबर- 7465, ब्लॉक एच एरोसिटी।

कई जगह से कट चुके तार

ब्लॉक की सड़कों पर बिजली के तार कटे पड़े हैं इस वजह से करंट फैलने के का डर बना हुआ है। वहीं, बिजली के तार फाल्ट होने की वजह से बिजली कई दिनों गुल रहती है। - दीपक शर्मा, मकान नंबर- 7462, ब्लॉक एच एरोसिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें