फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: महिला अधिकारों के लिए हरियाणा युवा कांग्रेस करेगी संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भारतीय युवा कांग्रेस ने देशभर में महिला सशक्तिकरण के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बंगलुरु में शक्ति सुपर शी कार्यक्रम की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हर प्रदेशस्तर पर, जिलास्तर और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण की झलकियां दिखाई पड़ेंगी। एक पत्रकार वार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गालयान, प्रदेश युवा महासचिव मुकेश सिरसवाल, जिला युवा अध्यक्ष नैब चौधरी, पंचकूला विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश निषाद ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत भारतीय युवा कांग्रेस देशभर और हरियाणा प्रदेशस्तर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा के नेतृत्व में जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर महिलाओं को जोड़ने का प्रयास करेगी। मुकेश सिरसवाल और अंकुश निषाद ने कहा कि वर्तमान समय में आज महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर अनेकों प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं। अंकुश निषाद ने बताया कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के चलते उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इस असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने शक्ति सुपर शी कार्यक्रम की शुरुआत की है ताकि देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर भी निर्भर ना रहें। नैब चौधरी एवं अंकुश निषाद ने कहा कि जिला भी बड़े स्तर पर युवतियों को कांग्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें