फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गलत दिशा में चलने पर हरियाणा रोडवेज की बस का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। घग्गर नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद यातायात को सुचारू करने के लिए किए गए बदलावों के बावजूद हरियाणा रोडवेज की एक बस के चालक का गलत दिशा में वाहन चलाने पर यातायात पुलिस ने चालान काट दिया है। जानकारी के अनुसार घग्गर पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रशासन ने बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद शाम करीब साढ़े छह बजे चंडीगढ़ से अंबाला जा रही हरियाणा रोडवेज की एक बस निर्धारित मार्ग की बजाय गलत दिशा (वन-वे) में आती दिखाई दी। मौके पर मौजूद यातायात प्रभारी हरकेश सिंह ने यातायात पुलिसकर्मियों के साथ तुरंत कार्रवाई कर बस को रुकवा लिया। चालक से गलत दिशा में आने का कारण पूछा तो उसने अनभिज्ञता जताई, हालांकि पुलिस ने स्पष्ट संकेत और बैरिकेड्स का हवाला दिया। बस का यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर चालान किया गया।
यातायात प्रभारी ने कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे बदले हुए यातायात नियमों का पालन करें तथा सावधानी बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें