फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हरियाणा सीआईए 4.5 ग्राम सोने की जांच के लिए पहुंची थी मोहाली

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव झामपुर के अंकित ज्वेलर्स के शोरूम पर छापा मारने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गांव झामपुर के अंकित ज्वेलर्स के शोरूम पर हरियाणा पुलिस की सीआईए टीम ने 4.5 ग्राम सोने के गोल्ड टॉप्स से जुड़े एक मामले की जांच की। पुलिस ने एक महिला ग्राहक द्वारा कराए गए गोल्ड टॉप्स के एक्सचेंज के संबंध में जानकारी जुटाई और शोरूम से सीसीटीवी फुटेज व बिल की कॉपी ली।
ज्वेलर्स मालिक के अनुसार, 13 सितंबर को एक महिला ग्राहक शोरूम आई थी। वह करीब 4.5 ग्राम वजन के अपने गोल्ड टॉप्स एक्सचेंज कराना चाहती थी। एक्सचेंज के दौरान महिला ने नए सोने के टॉप्स लेने की जगह चांदी की पायल खरीदी। शोरूम ने इसके लिए बिल जारी किया और ग्राहक का आधार कार्ड भी रिकॉर्ड के लिए लिया था। मालिक ने बताया कि 19 सितंबर की शाम पानीपत सीआईए की टीम शोरूम पर पहुंची। टीम ने उक्त महिला ग्राहक के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस को दिए गए फुटेज और बिल

पुलिस ने महिला के शोरूम आने और पुराने गोल्ड टॉप्स एक्सचेंज कराने से संबंधित जानकारी मांगी। इसके बाद शोरूम ने पुलिस को संबंधित सीसीटीवी फुटेज और बिल की कॉपी उपलब्ध कराई। ज्वेलर्स मालिक ने दावा किया कि पूछताछ के दौरान उन्हें या शोरूम के किसी कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया। रिकॉर्ड की जांच और पूछताछ के बाद सीआईए टीम शोरूम से चली गई। शो रूम मालिक ने यह भी बताया कि पुलिस 10 किलो सोना कब्जे में लिए जाने की चर्चा गलत थी। उनका कहना है कि पुलिस टीम ने कोई बड़ी मात्रा में सोना कब्जे में नहीं लिया। बलौंगी थाना पुलिस ने बताया था कि हरियाणा पुलिस की टीम चोरी के एक मामले की जांच के सिलसिले में झामपुर पहुंची थी। इस मामले की जांच हरियाणा पुलिस द्वारा ही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें