फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवाईएल नहर का मामला पंजाब व हरियाणा बातचीत से सुलझाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सोमवार को मोहाली में स्टेट साइबर क्राइम की बिल्डिंग में डिजिटल इन्वेस्टिगेशन ट्रेनिंग एंड एनालिसिस सेंटर का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में लगातार बढ़ रही आवारा पशुओं की समस्या पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से इस समस्या के लिए हल के लिए बनती नीति बनाई जा रही है। साथ खाली पड़ी सरकारी जमीनों के चारों तरफ कंटीली तार लगाकर आवारा पशुओं को अब वहां बंद करके रखा जाएगा। वहीं, कुत्तों की समस्या संबंधी पर उन्होंने कुत्तों की नसबंदी के काम में तेजी लाने के लिए कहते हुए बताया कि राज्य में 4,25,000 हजार आवारा कुत्ते व सवा लाख के करीब लोगों को कुत्तों द्वारा काटने के केस सामने आए हैं। इस दौरान उन्होंने राज्य में लगातार हो रही ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में सीएम ने कहा कि अब इस संबंधी सख्त कदम उठाए जाएंगे। वहीं, इस संबंधी बनाए गए नए ट्रेनिंग सेंटर में विशेष ट्रेनिंग का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन

मोदी सरकार की कारगुजारी का मूल्यांकन करना अभी जल्दबाजी
मोदी सरकार के सौ दिन पूरे होने के बारे में केंद्र सरकारी की कारगुजारी पर पर सवाल पूछे जाने पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अभी यह बहुत जल्दी हो जाएगा कि इस समय इसका मूल्यांकन किया जाए। देस को इस समय स्थिरता की जरूरत है। एक धर्म निरपेक्ष राष्ट होने के नाते सरकार को चाहिए कि देश के विकास व धर्म निरपेक्ष समाज का निर्माण करने के बारे में सोचते हुए सारे धर्मों को साथ लेकर चलना चाहिए।
आज सुल्तानपुर लोधी में होगी कैबिनेट की मीटिंग
10 सितंबर को होने वाली कैबिनेट की मीटिंग चंडीगढ़ की बजाय सुल्तानपुर लोधी में होने के बारे पूछे जाने के सवाल पर सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि कैबिनेट के साथियों ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के समागम को जायजा लेने के लिए वहीं जाने का फैसला लिया है। ऐसे में वहीं पर मीटिंग करेेंगे।
विज्ञापन

सारागढ़ी यादगार के लिए एक करोड़ मंजूर, तय समय में पूरा होगा काम
सारागढ़ी यादगार की प्रगति के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि इस संबंधी एक करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसे तय समय में पूरा करने के लिए एक कमेटी गठित की गई है। यह प्रोजेक्ट उनके दिल के बहुत नजदीक है और इस ऐतिहासिक लड़ाई पर उन्होंने एक किताब भी लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें