फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक बुराइयों के खात्मे के लिए आगे आएं महिलाएं : हरसिमरत कौर

Fri, 01 Jul 2016 09:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
हरसिमरत कौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिलाओं को नन्ही छांव की सोच से जोड़कर सामाजिक बुराइयों के खात्मे के लिए अहम भूमिका निभानी चाहिए, ताकि हम साफ सुथरे समाज का निर्माण कर सकें। यह बात केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कही। वह वीरवार को जीरकपुर में आयोजित स्त्री अकाली दल पंजाब की ओर से आयोजित माता गंगा जी को समर्पित स्त्री सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा पंजाब महान गुरुओं और पीरों की धरती है। हमारे महान गुरुओं ने महिलाओं को बहुत आदर व सम्मान दिया है। हमें माता गंगा जी के आदर्शों पर चलकर मानवता की भलाई के लिए काम करना चाहिए।
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कहा कि महिलाएं आर्थिक, धार्मिक और राजनीतिक तौर पर अपने आप को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आज महिला किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है, बल्कि बहुत से क्षेत्रों में पुरुष से आगे है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से दहेज प्रथा खत्म करने की अपील की । उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा खत्म हो जाएगी तो भ्रूण हत्या और महिलाओं पर अत्याचार होने भी बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन


हरसिमरत कौर बादल ने दावा किया कि राज्य में अकाली दल और भाजपा की सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि चाहे कांग्रेस ने पंजाब में लंबे समय तक राज किया हो, लेकिन पंजाब के विकास के लिए कुछ नहीं किया। मौजूदा सरकार ने पंजाब को विकास की बुलंदियों पर पहुंचाया है। साथ ही कई लोक भलाई की स्कीमें शुरू करके एक नया इतिहास बनाया है।
उन्होंने कहा कि स्त्री अकाली दल पंजाब में विधानसभा चुनाव-2017 में अहम भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि न तो सूबे के अंदर कांग्रेस का वजूद है और न ही आम आदमी पार्टी का। क्योंकि लोग आम आदमी पार्टी की कारगुजारी दिल्ली में देख चुके हैं।
सम्मेलन को चंडीगढ़ की पूर्व मेयर बीबी हरजिंदर कौर, चेयरपर्सन जिला परिषद बीबी परमजीत कौर बडाली, स्त्री अकाली दल की जत्थेबंधक सचिव बीबी बलजिंदर कौर ईस्सापुर, जिला प्रधान मोहाली शहरी बीबी कुलदीप कौर कंग, निरमल कौर सेखों ने भी संबोधित किया। इस मौके मुख्यमंत्री पंजाब के सलाहकार मनजिंदर सिंह सिरसा, उपमुख्यमंत्री पंजाब के मीडिया सलाहकार जंगबीर सिंह, पूर्व मंत्री सतवंत कौर संधू, जत्थेदार उजागर सिंह बडाली, मेंबर एसजीपीसी निरमैल सिंह जौलां, स्त्री अकाली दल जीरकपुर की प्रधान बरजिंदर कौर डॉली, देहाती प्रधान डेराबस्सी मनजीत कौर, वाइस प्रधान जिला मोहाली दविंदर कौर संधू, जिला प्रधान बलजिंदर कौर सैदपुर और बबिता  शर्मा मौजूद रहीं।

केंद्रीय मंत्री का बड़ा ऐलान, देश भर में बनेंगे 42 मेगा फूड पार्क
 जीरकपुर में आयोजित सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि देश में 2 हजार करोड़ रुपये की लागत से 42 मेगा फूड पार्क बनाए जाएंगे। इससे देश के लोगों को रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। राज्य में अमन कानून की व्यवस्था के संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा सरकार में राज्य में अमन और शांति भाईचारा कायम है। विधानसभा चुनाव में महिलाओं को सीटें देने के संबंध में उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि ज्यादा से ज्यादा सीटें महिलाओं को मिलें। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को स्त्री अकाली दल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें