फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हरमिलाप नगर रेलवे अंडरपास प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, अब जल्द रेलवे को सौंपी जाएगी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। हरमिलाप नगर में लंबित रेलवे अंडरपास (आरयूबी-123) प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली है। चंडीगढ़ प्रशासन और डीआरएम ऑफिस के अनुसार चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने हिस्से की शेष राशि भी रेलवे को ट्रांसफर कर दी है। इसमें पहले जारी किए दो करोड़ रुपये के साथ-साथ अब 4.40 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि भी शामिल है। इस प्रकार चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने हिस्से का कुल 6.40 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। रेलवे की ओर से 6 अप्रैल को चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी को एक पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन

इसमें लंबित राशि जल्द जारी करने का आग्रह किया गया था। इसके बाद सतनाम सिंह संधू ने प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि हाल ही में हुई पैनल मीटिंग में चीफ सेक्रेटरी ने अन्य बजट मदों के साथ 4.40 करोड़ रुपये को मंजूरी दी। अगले ही दिन यह राशि रेलवे को ट्रांसफर कर दी गई। इस भुगतान की पुष्टि डीआरएम ऑफिस और चंडीगढ़ इंजीनियरिंग विभाग द्वारा भी कर दी गई है। पिछले महीने इस प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों और रेलवे फाटक हटाओ, अंडरपास बनाओ संघर्ष कमेटी आरयूबी-123 ने आंदोलन तेज किया था। बार-बार हो रही देरी और फंड की कमी को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए जा रहे थे। अब फंड जारी होने के बाद संघर्ष कमेटी और सहयोग सेवा फाउंडेशन के सदस्यों ने इसे पहला मोर्चा फतह बताया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि इसी महीने जमीन का अधिग्रहण कर रेलवे को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद अंडरपास निर्माण का कार्य जल्द शुरू हो सकेगा और क्षेत्र के लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इस प्रगति के पीछे राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू और समाजसेवी अनिल दुबे के प्रयासों को अहम माना जा रहा है।


हमने रेलवे को हरमिलाप नगर रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाने के लिए अपने हिस्से की बकाया राशि जारी कर दी है। अब रेलवे द्वारा इस अंडरपास को बनाने का काम शुरू किया जाना है। - सीबी ओझा, चीफ इंजीनियर, चंडीगढ़ प्रशासन
विज्ञापन



हरमिलाप नगर रेलवे फाटक पर अंडर पास बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने हिस्से के 6.40 करोड़ रुपए की राशि जमा करवा दी गई है। रेलवे द्वारा मई 2026 में यहां पर अंडरपास बनाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। -नवीन चिंकारा, सीनियर डिविजनल इंजीनियर, डीआरएम, उत्तर रेलवे अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें