जीरकपुर। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को राजपुरा में एक बड़ी रैली निकाली। पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी को डी-नोटिफाई करने की खुशी में यह रैली निकाली गई। इस रैली में जीरकपुर के भाजपा नेता एवं पार्षद हरजीत मिंटा अपने करीब 200 समर्थकों के काफिले सहित शामिल हुए। पत्रकारों से बातचीत में हरजीत सिंह मिंटा ने कहा कि पंजाब सरकार की लैंड पूलिंग पॉलिसी को लेकर आना जमीनों पर जबरन कब्जा करने वाली पॉलिसी थी। इसका भारतीय जनता पार्टी और पंजाब के किसानों ने पुरजोर विरोध किया है।